एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 48

पाठ 48

आपने मेरी बहुत मदद की।

आज आन्ना वापिस थाईलैंड जा रही हैं। साकुरा और केन्ता उन्हें छोड़ने हवाई अड्डे आए हैं।

पाठ 48 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

इरोइरो ओसेवा नि नारिमाशिता

अंश

健太 体に気をつけて。 अपना ध्यान रखना।
केन्ता कारादा नि किओत्सुकेते।
अपना ध्यान रखना।
さくら タイに着いたら連絡してね。 थाईलैंड पहुँचकर ख़बर करना।
साकुरा ताइ नि त्सुइतारा, रेन्राकु शिते ने।
थाईलैंड पहुँचकर ख़बर करना।
アンナ はい。いろいろお世話になりました。 जी। आपने मेरी बहुत मदद की।
आन्ना हाइ। इरोइरो ओसेवा नि नारिमाशिता।
जी। आपने मेरी बहुत मदद की।
アンナ 健太さんとさくらさんもお元気で。 केन्ता जी और साकुरा जी, आप भी अपना ख़याल रखिएगा।
आन्ना केन्ता-सान् तो साकुरा-सान् मो ओगेन्किदे।
केन्ता जी और साकुरा जी, आप भी अपना ख़याल रखिएगा।

व्याकरण सीखें

किओत्सुकेते

'किओत्सुकेते', क्रिया 'किओत्सुकेमासु' (ध्यान रखना) का 'ते'-रूप है। जिस चीज़ का ध्यान रखना है, उसे दर्शाने के लिए 'नि' का इस्तेमाल करते हैं।
उदाहरण - कुरुमा नि किओत्सुकेते। (गाड़ी से बचने का ध्यान रखिए।)

सेन्सेइ से पूछें

जापानी भाषा अच्छी तरह बोलने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
इस एक साल में हमने जापानी भाषा के मूल नियम सीखे।

शब्दों की पोटली

हँसना
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

दोस्तो, फिर मिलेंगे। सायोनारा, अलविदा। अगली बार जब जापान आऊँगी तब तक मेरी जापानी भाषा और भी अच्छी हो चुकी होगी। उफ़ुफ़ु!

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।