एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 17

पाठ 17

आपकी नज़र में कौन सी अच्छी है?

किताबों के दुकान में बहुत सारी दिलचस्प मांगा कॉमिक्स हैं। आन्ना तय नहीं कर पा रही हैं कि कौन-सी मांगा खरीदें।

पाठ 17 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

ओसुसुमे वा नान् देसु का

अंश

アンナ あ、この本いいなあ。あれも面白そう。 ओह! यह किताब अच्छी है। वह भी दिलचस्प लगती है।
आन्ना आ, कोनो होन् इइ नाआ। आरे मो ओमोशिरोसोउ।
ओह! यह किताब अच्छी है। वह भी दिलचस्प लगती है।
アンナ さくらさんのおすすめは何ですか。 साकुरा जी, आपकी नज़र में कौन सी अच्छी है?
आन्ना साकुरा-सान् नो ओसुसुमे वा नान् देसु का?
साकुरा जी, आपकी नज़र में कौन सी अच्छी है?
さくら これはどう? यह कैसी रहेगी?
साकुरा कोरे वा दोउ?
यह कैसी रहेगी?
アンナ ホラーはちょっと…。 डरावनी कहानियाँ तो ज़रा…।
आन्ना होराआ वा चोत्तो…।
डरावनी कहानियाँ तो ज़रा…।

व्याकरण सीखें

  वा चोत्तो

इस का इस्तेमाल करके किसी के प्रस्ताव को विनम्रता से या घुमा-फिरा कर मना कर सकते हैं।
उदाहरण - होराआ वा चोत्तो...। (डरावनी कहानियाँ तो ज़रा...।)

सेन्सेइ से पूछें

विशेषण + 'सोउ'
'ओमोशिरोसोउ' यानी “दिलचस्प लगता/लगती है” की तरह, विशेषण के अन्त में 'सोउ' जोड़ कर, आप कुछ देखने या सुनने के बाद का अपना अनुमान या अन्दाज़ा बता सकते हैं।

शब्दों की पोटली

शान्त माहौल / क़तार में लगना
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

किताबों की बड़ी दुकानों में ग्राहकों के लिए कम्प्यूटर लगे रहते हैं। उनमें हम देख सकते हैं कि हम जो किताब ढूँढ रहे हैं वह दुकान में है या नहीं। और अगर है, तो कहाँ रखी है। यह तो बहुत अच्छी सुविधा है।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।