10 वर्ष हायाओ मियाज़ाकि के संग 10 Years with Hayao Miyazaki

10 वर्ष हायाओ मियाज़ाकि के संग 10 Years with Hayao Miyazaki

प्रसिद्ध जापानी फ़िल्म निर्देशक की रचनात्मक प्रक्रिया को कालक्रम से अभिलेखित करता 4 कड़ियों का विशेष वृत्तचित्र। कार्यक्रम में डालेंगे नज़र, अपने पुत्र से वैचारिक मतभेद रखने वाले एक जोशीले कारीगर और अडिग पथप्रदर्शक पर।
3/11 - त्सुनामि

3/11 - त्सुनामि

मार्च 2011 के पूर्वी जापान महाभूकंप और त्सुनामि के मध्य लिये गए फ़ुटेज का उपयोग कर, हम आपके लिए लाये हैं इतिहास की भीषणतम आपदाओं में से एक के दौरान, भय और साहस की कहानी। जापान का प्रशांत तटवर्ती व्यापक क्षेत्र तबाह हो गया था। पूरे के पूरे समुदाय बह गये और निवासियों को मजबूरन पलायन करना पड़ा। फ़ुकुशिमा दाइइचि परमाणु बिजली घर में हुई एक दुर्घटना ने एक क्षेत्र को रेडियोधर्मी स्वामित्वहीन-भूमि बना दिया। लेकिन उसके बाद के दिनों में, अफ़रातफ़री और भ्रम के माहौल के बीच, अनगिनत लोग पीड़ितों की सहायता और जीवित बचे लोगों की तलाश करने के लिए आगे आये।
चैटरूम जापान Chatroom Japan

चैटरूम जापान Chatroom Japan

चैटरूम जापान, एनएचके वर्ल्ड जापान के लिए जापान में अंतरराष्ट्रीय निवासियों से सम्पर्क करने का मंच है। हम चाहते हैं कि इन दर्शकों के संग नया रिश्ता जोड़ें और मिलकर उनका जीवन बेहतर करने के उपाय तलाश करें।
संस्कृति मेल Culture Crossroads

संस्कृति मेल Culture Crossroads

कार्यक्रम जो एक बहुसांस्कृतिक समाज को साकार करने के लिए उपयोगी विभिन्न जानकारी प्रदान करता है। जानें जापान के बारे में प्रश्नों के माध्यम से, साथ ही प्राप्त करें जानकारी अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान और उपयोगी आपदा रोकथाम की।
अग्रदूत FRONTRUNNERS

अग्रदूत FRONTRUNNERS

‘अग्रदूत’ में हम आपको ऐसे पेशेवरों से मिलवाते हैं जो अपने क्षेत्र के अग्रणी हैं। इस शृंखला में हम उनके अद्भुत कार्यों की जानकारी देते हैं, उनकी ऊर्जा के स्रोतों का पता लगाते हैं, और जानते हैं उनके सामने आने वाली भविष्य की चुनौतियों के बारे में।
अपने नगर की ज़िन्दगी Hometown Stories

अपने नगर की ज़िन्दगी Hometown Stories

किस्से इंसानों के, किस्से ज़िन्दगी के। जापान भर में, अपने-अपने ढँग से जीते हुए, दूसरों का जीवन सबरंग करते लोगों के जीवन की अन्तरंग झलक।
जापान रेलवे जरनल Japan Railway Journal

जापान रेलवे जरनल Japan Railway Journal

जापान की अद्भुत रेल व्यवस्था की अंतरंग बातें, दिलचस्प तथ्य, नयी टैक्नॉलॉजी, विशेषज्ञों की राय के साथ कहाँ जाएँ, कैसे जाएँ जैसी सारी जानकारी!
जापानोलॉजी प्लस Japanology Plus

जापानोलॉजी प्लस Japanology Plus

जापान के नवीनतम रुझान। 50 वर्षीय जापान निवासी और जापान पर पैनी नज़र रखने वाले पीटर बैराकन की आँखों से देखेंगे जापानी जीवन और संस्कृति की झलक।
भिक्षुणियों की पाक-कला Nun's Cookbook

भिक्षुणियों की पाक-कला Nun's Cookbook

ओतोवासान कान्नोनजि मन्दिर की भिक्षुणियाँ आज रात के भोजन में कुछ विशेष बना रही हैं। यह स्वादिष्ट व्यञ्जन बनते देखने के लिए उन्होंने हमें भी अपनी रसोई में आमन्त्रित किया है।