एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 44

पाठ 44

जापानी मिठाई खाने के बाद, माच्चा हरी चाय पीते हैं।

आन्ना हिमेजि दुर्ग देखने के बाद पास के एक चाय कक्ष में जापानी चाय समारोह का अनुभव ले रही हैं।

पाठ 44 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

वागाशि ओ ताबेते कारा, माच्चा ओ नोमिमासु

अंश

アンナ 和菓子はとても甘いですね。 जापानी मिठाइयाँ बहुत मीठी होती हैं न?
आन्ना वागाशि वा तोतेमो आमाइ देसु ने।
जापानी मिठाइयाँ बहुत मीठी होती हैं न?
先生 和菓子を食べてから、抹茶を飲みます。
抹茶は苦いかもしれません。
जापानी मिठाई खाने के बाद, माच्चा हरी चाय पीते हैं।
हो सकता है कि माच्चा हरी चाय आपको कड़वी लगे।
प्रोफ़ेसर वागाशि ओ ताबेते कारा, माच्चा ओ नोमिमासु।
माच्चा वा निगाइ कामोशिरेमासेन्।
जापानी मिठाई खाने के बाद, माच्चा हरी चाय पीते हैं। हो सकता है कि माच्चा हरी चाय आपको कड़वी लगे।
アンナ 先生、足がしびれました。いたたたた。 प्रोफ़ेसर, मेरे पैर सो गए हैं। ओह, ओह।
आन्ना सेन्सेइ, आशि गा शिबिरेमाशिता। इताताताता।
प्रोफ़ेसर, मेरे पैर सो गए हैं। ओह, ओह।

व्याकरण सीखें

  कामोशिरेमासेन्

'कामोशिरेमासेन्' का मतलब है “हो सकता/सकती है”।
उदाहरण - निगाइ कामोशिरेमासेन्। (कड़वी हो सकती है।)

सेन्सेइ से पूछें

क्रिया का 'ते'-रूप + 'कारा'
16वें पाठ में हमने सीखा था कि दो से अधिक क्रियाओं वाले वाक्यांशों को जोड़कर एक वाक्य बनाते समय हम क्रिया के 'ते'-रूप का इस्तेमाल करते हैं। पहले आने वाली क्रिया के 'ते'-रूप के बाद 'कारा' यानी “के बाद” जोड़कर हम क्रिया के क्रम पर ज़ोर दे सकते हैं। जिस क्रिया के साथ “कारा” लगता है, वह क्रिया पहले होती है।

शब्दों की पोटली

सुन्न होना
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

पैर पीछे मोड़ कर बैठना बहुत मुश्किल होता है। सुना है कि अगर पैर सुन्न होने से बचना है तो दोनों पैरों के अंगूठे मिलाकर बैठना चाहिए। अगली बार करके देखूँगी।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।