इस समय जापान में जी7 हिरोशिमा शिखर सम्मेलन जारी है। साहित्य सरिता विशेषांक के अंतर्गत हम हिरोशिमा में जन्मीं और पली-बढ़ीं लेखिका कुत्सुकि शो की रचना "पत्थर पर पड़ा निशान" तीन कड़ियों में प्रस्तुत कर रहे हैं। लेखिका कुत्सुकि अणु बम उत्तरजीवी की बेटी हैं।
मित्सुको अपनी माँ तेरुनो के साथ हिरोशिमा में रहती है। 6 अगस्त की सुबह भयानक तेज़ रोशनी मित्सुको को ज़मीन पर गिरा देती है। मित्सुको बैंक गयी अपनी माँ तेरुनो की तलाश में घर से निकलती है। प्रस्तुत करेंगे हिरोशिमा शांति स्मृति संग्रहालय में प्रदर्शित पत्थर की सीढ़ियों से जुड़ी इस कहानी का तीसरा और अंतिम भाग। साथ ही सुनें लेखिका कुत्सुकि शो के साथ भेंटवार्ता। (प्रथम प्रसारण तिथि 6 अगस्त 2016)