साहित्य सरिता विशेषांक "पत्थर पर पड़ा निशान" (भाग 2)
इस महीने जापान के हिरोशिमा शहर में जी7 हिरोशिमा शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। साहित्य सरिता विशेषांक के अंतर्गत हम हिरोशिमा में जन्मीं और पली-बढ़ी लेखिका कुत्सुकि शो की रचना 'पत्थर पर पड़ा निशान' तीन कड़ियों में प्रस्तुत कर रहे हैं। लेखिका कुत्सुकि अणु बम उत्तरजीवी की बेटी हैं।

मित्सुको अपनी माँ तेरुनो के साथ हिरोशिमा में रहती है। तेरुनो ने शहर छोड़कर जाने का निश्चय कर लिया है। 6 अगस्त की सुबह वह बैंक जाने के लिए घर से निकलती है। कुछ ही देर बाद भयानक तेज़ रोशनी मित्सुको को ज़मीन पर गिरा देती है। प्रस्तुत करेंगे हिरोशिमा शांति स्मृति संग्रहालय में प्रदर्शित पत्थर की सीढ़ियों से जुड़ी इस कहानी का दूसरा भाग। (प्रथम प्रसारण तिथि 30 जुलाई 2016)