साहित्य सरिता - वर ढूँढ़ने की ड्रीम टीम (भाग-2)
बचपन की 4 सहेलियाँ फ़ुमिको, इचिको, साआया और एइमि। जीवन साथी ढूँढ़ने की नाकाम कोशिशों के बाद, चारों मिलकर वर ढूँढ़ने की ड्रीम टीम बनाती हैं। उनकी रणनीति, ख़ूबसूरत एइमि में अपना-अपना कौशल डालकर, उससे आदर्श महिला का ढोंग करवाने की है। वर ढूँढ़ने की यह ड्रीम टीम पहली डेट पर जाने में सफल हो जाती है... लेकिन उसके बाद जो घटता है उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी।
कहानी की लेखिका हीरागि सानाका का जन्म 1974 में हुआ था। सन् 2013 में पहली रचना प्रकाशित होने बाद से, उन्होंने महिला पात्रों पर रहस्य से सराबोर मर्मस्पर्शी कहानियाँ लिखी हैं। इस रोचक कहानी में लड़कियों की दोस्ती और विवाह व प्रेम से जुड़े संघर्षों का सजीव वर्णन है।
आनंद लीजिए कहानी के दूसरे और अंतिम भाग का।