जापान और भारत को जोड़ता कार्यक्रम "चैरी के देश से" जिसमें इस बार लेकर आये हैं नवरात्रि के अवसर पर तोक्यो में आयोजित दुर्गा पूजा और गरबा-डांडिया पर रिपोर्ट। इसके अलावा, श्रोताओं के पत्रों और फ़ेसबुक टिप्पणियों पर हमारी प्रतिक्रिया के साथ, पिछले सप्ताह (22 अक्तूबर) चैरी के देश से कार्यक्रम में पूछे गये "बूझो तो जानें - जापान प्रश्नोत्तरी" के सवाल का सही जवाब देने वालों के नामों की घोषणा भी की जाएगी।
तोक्यो स्थित ग्लोबल इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित गरबा-डांडिया उत्सव में गरबे का आनंद लेते लोग।
पिछले 35 साल से तोक्यो में दुर्गा पूजा अनुष्ठान कर रहे बांग्ला एसोसिएशन के कार्यक्रम में माँ दुर्गा की भव्य झाँकी।
पारम्परिक सम्बलपुरी साड़ियों में ओडिशा का लोकनृत्य पेश करने वाली महिलाएँ।
जापानी वाद्य कोतो पर एकला चालो रे की धुन बजाने वाले युवा वादक अरुणान्शु।