8 अक्तूबर का अंक - नमस्ते इंडिया उत्सव विशेषांक (2) योशिकावा घोष प्रियंका से बातचीत
भारत और जापान को जोड़ता कार्यक्रम "चैरी के देश से", जिसमें इस बार होगी योशिकावा घोष प्रियंका के साथ ख़ास बातचीत। एनएचके वर्ल्ड-जापान ने प्रियंका को सितंबर में तोक्यो में आयोजित नमस्ते इंडिया उत्सव के आयोजन स्थल पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।
इसके अलावा, कार्यक्रम में हमेशा की तरह श्रोताओं के पत्र भी शामिल किये जाएँगे।
2016 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जापान का प्रतिनिधित्व कर चुकीं योशिकावा घोष प्रियंका के पिता भारतीय हैं और माँ जापानी। अमरीका, भारत और जापान में पली-बढ़ीं प्रियंका इन दिनों मॉडलिंग करने के अलावा, अपना स्वयं का व्यवसाय भी चला रही हैं।
नमस्ते इंडिया आयोजन स्थल पर की गयी प्रियंका के साथ बातचीत।
4 वर्ष बाद 23 व 24 सितंबर को तोक्यो के शिबुया इलाक़े स्थित योयोगि पार्क में नमस्ते इंडिया उत्स्व आयोजित किया गया। एनएचके वर्ल्ड-जापान ने आयोजन स्थल पर पहली बार अपना स्टॉल लगाया। स्टॉल पर लोगों को एनएचके वर्ल्ड-जापान की सेवाओं का विवरण देते हुए ऐप डाउनलोड करने का तरीक़ा बताया गया।
आपके मन में कोई प्रश्न, कोई शंका हो तो हमें अवश्य बताइये, हम जानने के इच्छुक हैं। संदेश भेजने के लिए हमारी वेबसाइट पर ऊपर दायीं ओर लिखे “हम से पूछें” क्लिक कीजिए और लिख भेजिए अपने विचार, अपने सुझाव, अपनी राय।
https://www3.nhk.or.jp/nhkworld/hi/contact/