1 अक्तूबर का अंक - नमस्ते इंडिया उत्सव विशेषांक (1)
जापान और भारत को जोड़ता कार्यक्रम "चैरी की देश से", जिसमें इस बार आपको ले चलेंगे नमस्ते इंडिया उत्सव में। महामारी के कारण 4 वर्ष बाद इस उत्सव का आयोजन तोक्यो में किया गया। कार्यक्रम में हमारी नज़र से जानिए, नमस्ते इंडिया आयोजन स्थल पर भारतीय संगीत, नृत्य और भोजन का आनंद लेते आगंतुकों का हाल।
नमस्ते इंडिया आयोजन स्थल पर कार्यक्रम संचालक शांग्रीला जैन (बायें) और कामायनी सिंह (दायें)। ऑटोरिक्शा के आयातक व विक्रेता के अनुसार, हाल में जापान में ऑटोरिक्शा की लोकप्रियता बढ़ी है।
4 वर्ष बाद 23 व 24 सितंबर को तोक्यो के शिबुया इलाक़े स्थित योयोगि पार्क में नमस्ते इंडिया उत्सव आयोजित किया गया। एनएचके वर्ल्ड-जापान ने आयोजन स्थल पर पहली बार अपना स्टॉल लगाया। स्टॉल पर लोगों को एनएचके वर्ल्ड-जापान की सेवाओं का विवरण देते हुए ऐप डाउनलोड करने का तरीक़ा बताया गया।
दोनों ही दिन, बॉलीवुड डांस टीम ने समाँ बाँधा और भारतीय व जापानी कलाकारों ने एक के बाद एक मंच पर आकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
भारतीय रेस्त्राँ भी काफ़ी लोकप्रिय रहे। हर दुकान पर लंबी कतार देखने को मिली।