24 सितम्बर का अंक
जापान और भारत को जोड़ता कार्यक्रम "चैरी की देश से", जिसमें इस बार लेकर आये हैं, होक्काइदो में रहने वाले भारतीयों और स्थानीय निवासियों के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हमारी सहयोगी होरिकोशि युमि की रिपोर्ट। इसके अलावा, श्रोताओं के पत्रों और फ़ेसबुक टिप्पणियों पर हमारी प्रतिक्रिया के साथ जानिए जापान में बसे भारतीयों की नज़र से आम जन-जीवन और आकर्षणों के बारे में।
साथ ही, पिछले सप्ताह (17 सितम्बर) चैरी के देश से कार्यक्रम में पूछे गये सवाल का सही जवाब देने वालों के नामों की घोषणा भी की जाएगी।
सितम्बर मध्य में होक्काइदो के उराकावा नगर में भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जोधपुर के उपनगर की महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो अब उराकावा में रहती हैं। इन महिलाओं के पति घुड़दौड़ के अश्व प्रजनन केन्द्र, उराकावा में घोड़ों की देखभाल करते हैं।
भारतीय महिला के साथ पारंपरिक राजस्थानी घूमर नृत्य करतीं स्थानीय हाई स्कूल छात्राएँ।
* सितम्बर महीने की बूझो तो जानें – जापान प्रश्नोत्तरी का सही उत्तर और सही जवाब देने वालों की घोषणा 24 सितम्बर के चैरी के देश से में की जाएगी।
* जवाब स्वीकार करने की समयसीमा भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार, 21 सितम्बर, मध्यरात्रि 12 बजे है।
https://www3.nhk.or.jp/nhkworld/hi/contact/