17 सितम्बर का अंक
जापान और भारत को जोड़ता कार्यक्रम "चैरी की देश से", जिसमें इस बार लेकर आये हैं लोकप्रिय यूट्यूबर मायो के साथ बातचीत की तीसरी और अंतिम कड़ी। इसके अलावा, श्रोताओं के पत्रों और फ़ेसबुक टिप्पणियों पर हमारी प्रतिक्रिया के साथ जानिए जापान में बसे भारतीयों की नज़र से आम जन-जीवन और आकर्षणों के बारे में।
साथ ही, बूझो तो जानें - जापान प्रश्नोत्तरी के छठे भाग में पूछा जाएगा नया सवाल।
जापानी यूट्यूबर मायो। हिन्दी में भारत और जापान के बारे में मायो के वीडियो भारत में बेहद लोकप्रिय हैं। बातचीत में मायो बता रही हैं कि हिन्दी भाषा उनके लिए क्या मायने रखती है और भाषा का ज्ञान होने से दुनिया कैसे बदल जाती है।
कार्यक्रम संचालक - कामायनी सिंह, शांग्रीला जैन
* कृपया निम्नलिखित ईमेल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें और अपना उत्तर भेजें।
https://www3.nhk.or.jp/nhkworld/hi/contact/
* कृप्या फ़ेसबुक के टिप्पणी वाले भाग में अपना उत्तर न लिखें।
* एक ईमेल से केवल एक व्यक्ति का आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। संयुक्त रूप से दिये गए उत्तर अयोग्य होंगे।
* जवाब स्वीकार करने की समयसीमा भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार, 21 सितम्बर, मध्यरात्रि 12 बजे है।
* सही उत्तर और सही जवाब देने वालों की घोषणा अगले सप्ताह के चैरी के देश से (इस बार 24 सितम्बर को) में की जाएगी।
आपके मन में कोई प्रश्न, कोई शंका हो तो हमें अवश्य बताइये, हम जानने को इच्छुक हैं। संदेश भेजने के लिए हमारी वैबसाइट पर ऊपर दायीं ओर लिखे “हम से पूछें” क्लिक कीजिए और लिख भेजिए अपने विचार, अपने सुझाव, अपनी राय।