जापान और भारत को जोड़ता कार्यक्रम “चैरी के देश से”, जिसमें श्रोताओं के पत्रों और फ़ेसबुक टिप्पणियों के उत्तर के साथ होती है भारतीयों की नज़र से जापान के आकर्षणों के बारे में दिलचस्प जानकारी।
17 जुलाई को तोक्यो की सड़कों पर गूँजा बोल बम का जयकारा। शिव भक्तों ने तोक्यो के फ़ुनाबोरि से साइतामा तक निकाली काँवड़ यात्रा।
17 जुलाई को ही गोधूलि बेला में तोक्यो खाड़ी पर ओदाइबा समुद्री तट सैंकड़ों टिमटिमाते दीपों की मद्धिम रोशनी से जगमग हो उठा।
कार्यक्रम संचालक - शांग्रीला जैन, रंजना सिंह
आपके मन में कोई प्रश्न, कोई शंका हो तो हमें अवश्य बताइये, हम जानने के इच्छुक हैं। संदेश भेजने के लिए हमारी वेबसाइट पर ऊपर दायीं ओर लिखे “हम से पूछें” क्लिक कीजिए और लिख भेजिए अपने विचार, अपने सुझाव, अपनी राय।