25 जून - योग दिवस विशेषांक
जापान और भारत को जोड़ता कार्यक्रम “चैरी के देश से”, जिसमें श्रोताओं के पत्रों और फ़ेसबुक टिप्पणियों के उत्तर के साथ होती हैं भारतीयों की नज़र से जापान के आकर्षणों के बारे में दिलचस्प जानकारी।
साथ ही इस अंक में सुनें 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तोक्यो में भव्य आयोजन पर रिपोर्ट और योग के प्रसार के लिए भारतीय सांस्कृतिक सम्बद्ध परिषद् द्वारा की जा रही गतिविधियों पर जानकारी।
त्सुकिजि होन्गान्जि बौद्ध मंदिर के विशाल प्रांगण में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 700 से अधिक लोगों ने योग किया।
त्सुकिजि होन्गान्जि मंदिर परिसर में योगाभ्यास का आनंद लेते योगी। इनमें आधे से अधिक जापानी लोग थे।
विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक कनिका अग्रवाल (मध्य), भारतीय सांस्कृतिक सम्बद्ध परिषद् में योगाचार्य डॉ. संजय कुमार (दांयें) के साथ शांग्रीला जैन।
विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र की योगशाला में योगाभ्यास करवाते डॉ. संजय कुमार।