2 अप्रैल का अंक
जापान और भारत को जोड़ता कार्यक्रम "चैरी की देश से", जिसमें श्रोताओं के पत्रों और फ़ेसबुक टिप्पणियों पर हमारी प्रतिक्रिया के साथ होती है जानकारी जापान में बसे भारतीयों की नज़र से आम जन-जीवन और आकर्षणों के बारे में।
कार्यक्रम संचालक - कामायनी सिंह और वायला कावानो
प्रश्नोत्तरी से जानें जापान को! एनएचके वर्ल्ड-जापान हिंदी सेवा "चैरी के देश से" में अप्रैल से हर माह जापान के बारे में एक प्रश्न पूछेगी। प्रश्नोत्तरी जापान की संस्कृति, जीवन, भाषा आदि से संबंधित होगी।

●अगर उत्तर का कोई इशारा चाहते हैं, तो चैरी के देश से कार्यक्रम सुनें। 
●कृपया निम्नलिखित ईमेल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें और अपना उत्तर भेजें। 
https://www3.nhk.or.jp/nhkworld/hi/contact/
● कृप्या फ़ेसबुक के टिप्पणी वाले भाग में अपना उत्तर न लिखें। 
● एक ईमेल से केवल एक व्यक्ति का आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। संयुक्त रूप से दिये गए उत्तर अयोग्य होंगे।
● जवाब स्वीकार करने की समयसीमा भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार, 6 अप्रैल, मध्यरात्रि 12 बजे है।
● सही उत्तर और सही जवाब देने वालों की घोषणा अगले सप्ताह के चैरी के देश से (इस बार 9 अप्रैल को) में की जाएगी।
आपके मन में कोई प्रश्न, कोई शंका हो तो हमें अवश्य बताइये, हम जानने को इच्छुक हैं। संदेश भेजने के लिए हमारी वैबसाइट पर ऊपर दायीं ओर लिखे “हम से पूछें” क्लिक कीजिए और लिख भेजिए अपने विचार, अपने सुझाव, अपनी राय।