होली के रंगों से सराबोर शांग्रीला जैन और रंजना सिंह। आप सभी को होली की शुभकामनाएँ।
तोक्यो के निशिकासाइ इलाके में डायनोसोर पार्क में आयोजित फागोत्सव की खुशियाँ मनाते भारतीय और जापानी लोग। 3 साल के अंतराल के बाद हुए होली मेले का सभी ने ज़ोरशोर से खूब आनंद लिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 मार्च को तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास पर आयोजित “ब्लूम्स एंड लूम्स” कार्यक्रम में दिखाई दिया भारतीय हस्तकला का अदभुत समागम। जापान के विदेश मंत्री हायाशि योशिमासा की पत्नी हायाशि यूको भी साड़ी में पधारीं।
इस अवसर पर आयोजित फ़ैशन शो में भारत की विविध हस्तकला से बने खूबसूरत पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन किया गया।