5 मार्च का अंक - तोक्यो में शाकाहारी भोजन व अलविदा जापान विशेषांक
कार्यक्रम में श्रोताओं के पत्रों के साथ होगी जानकारी तोक्यो में शाकाहारी खाने की नवीनतम स्थिति के बारे में साथ ही होगी वार्ता एनएचके वर्ल्ड-जापान की हिन्दी सेवा से विदा ले रहे आपके अपने चिन्मय दीक्षित के साथ।
जापान की राजधानी तोक्यो में शाकाहारी भोजन की खोज में निकले चिन्मय दीक्षित। विश्वभर में बढ़ते शाकाहारी रुख़ को आत्मसात करने में जापान भी आगे आ रहा है। कार्यक्रम में जानें राजधानी में विभिन्न जापानी भोजनों के शाकाहारी विकल्पों के बारे में।