11 दिसंबर का अंक
कार्यक्रम में होगी जानकारी आओमोरि प्रीफ़ैक्चर, जापान की प्रागैतिहासिक 'जोमोन सभ्यता' और उसके अवशेषों के बारे में और साथ ही होंगे श्रोताओं के पत्रों के उत्तर।
जापान की प्रागैतिहासिक जोमोन सभ्यता के अवशेष आओमोरि के सान्नाइ मारुयामा स्थल पर मिले हैं। इस सभ्यता का समय लगभग 13,000 ईसा पूर्व से 330 ईसा पूर्व तक का माना जाता है। चित्र में जोमोन सभ्यता की झोपड़ी, और उसके पीछे विशाल लकड़ी के खंबों पर बने ढाँचे की प्रतिकृति दिख रही है।
खुदाई में मिले जोमोन काल के मिट्टी के पात्र। इनमें रस्सियों से दी गयी डिज़ायन देखी जा सकती है।
बाहर से मिट्टी और फूस तथा अंदर से लकड़ी से बनी झोपड़ी का अंदरूनी भाग। अवशेषों के आधार पर बनायी गयी प्रतिकृति में जोमोन कालीन इमारत की कल्पना की गयी है।