ताम को वियतनाम से जापान आये लगभग एक साल होने वाला है। आज "हारु-सान हाउस" के सब सदस्य क्योतो घूमने आये हैं। वे "माचिया" में एक जापानी सराय में चेक-इन कर रहे हैं। माचिया पतली गलियों के दोनों ओर बने लकड़ी के पुराने मकानों को कहते हैं। पाठ 26 के बाद इस पाठ में सीखेंगे कई विशेषताएँ एक साथ बताना। कार्यक्रम के अंत में बात होगी क्योतो शहर के बारे में जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
हमारी वेबसाइट पर भी जापानी भाषा सीखने के लिए तरह-तरह की सामग्री उपलब्ध है जैसे ऑडियो, पीडीएफ़, ऐनिमेशन और प्रश्नोत्तरी। वेबसाइट पर जाने के लिए तस्वीर के नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।
"बोलचाल की जापानी" की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।