पाठ 14 : जापान जाकर देखना चाहती हूँ।
इस अंक में वियतनामी छात्रा ताम अपने देश में बिताये दिनों को याद कर रही है। जापान आने से पहले ताम वियतनाम के एक प्राथमिक स्कूल में स्वयंसेवक थी। एक दिन उसके स्कूल में जापान से संगीत का एक विद्यार्थी यूकि बच्चों के लिए पियानो बजाने आया। ताम को यूकि की प्रस्तुति बहुत पसन्द आयी और उसने हिम्मत जुटा कर उससे जापानी भाषा में बात की। इस पाठ में सीखेंगे अपनी इच्छा बताना। कार्यक्रम के अंत में बात करेंगे सुमो कुश्ती के बार में।

हमारी वेबसाइट पर भी जापानी भाषा सीखने के लिए तरह-तरह की सामग्री उपलब्ध है जैसे ऑडियो, पीडीएफ़, ऐनिमेशन और प्रश्नोत्तरी। वेबसाइट पर जाने के लिए तस्वीर के नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।
"बोलचाल की जापानी" की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।