पाठ 8 : यह मेरी सहेली आयाका है।
वियतनामी छात्रा ताम और उसकी सहेली आयाका तोक्यो महानगर सरकार के कार्यालय की इमारत में आयी हैं। इस इमारत के अवलोकन कक्ष में दोनों छात्राएँ मी या से मिलने वाली हैं जो फ़ोटोग्राफ़र है और "हारु-सान हाउस" में रहती है। इस पाठ में सीखेंगे अपने परिजन या मित्र का परिचय देना। कार्यक्रम के अंत में बात करेंगे तोक्यो शहर के नज़ारों को देखने के लिए बढ़िया जगहों के बारे में।

हमारी वेबसाइट पर भी जापानी भाषा सीखने के लिए तरह-तरह की सामग्री उपलब्ध है जैसे ऑडियो, पीडीएफ़, ऐनिमेशन और प्रश्नोत्तरी। वेबसाइट पर जाने के लिए तस्वीर के नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।
"बोलचाल की जापानी" की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।