जापानी पाठमाला "बोलचाल की जापानी" आज से शुरू हो रही है। इस कहानी की मुख्य चरित्र है ताम जो हँसमुख व प्यारी वियतनामी विद्यार्थी है। पाठ 1 में ताम जापान पहुँचती है। वह "हारु-सान हाउस" ढूँढ़ रही है। यह एक साझा आवास है जहाँ वह रहने वाली है। इस पाठ में रास्ता पूछने का तरीका सीखने के बाद जापानी ध्वनियों के बारे में सीखेंगे। आइए एक साल तक उपयोगी जापानी शब्दों और जापानी सँस्कृति के बारे में सीखें।
हमारी वेबसाइट पर भी जापानी भाषा सीखने के लिए तरह-तरह की सामग्री उपलब्ध है जैसे ऑडियो, पीडीएफ़, ऐनिमेशन और प्रश्नोत्तरी। वेबसाइट पर जाने के लिए तस्वीर के नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।
"बोलचाल की जापानी" की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।