
12 मिनट 57 सेकंड
लकड़ी की यह भव्य इमारत तोक्यो के प्राचीन स्वरूप एदो में इकेदा वंश के सामन्तों के निवास का द्वार थी। इसकी बड़ी सी छत पर खपरैल लगे हैं और दोनों तरफ़ निगरानी कक्ष बने हैं। इसकी बनावट और आकार से पता चलता है कि यहाँ रहने वाले सामन्त उच्च पद के थे। अन्दर बना मकान टूट चुका है और अब केवल यह द्वार ही देखा जा सकता है।
