
12 मिनट 26 सेकंड
भोर के हल्के अन्धेरे में सफ़ेद किमोनो पहने एक महिला। वह खूबसूरत तो है, लेकिन उसकी आँखें बेजान सी लगती हैं। उसे देखकर डर से बदन सिहर उठता है। महिला चित्रकार उएमुरा शोएन ने 1918 में यह चित्र बनाया था जिसका शीर्षक है "होनोओ" यानी लौ। उन्हीं के बनाए महिलाओं के निर्मल, रंग-बिरंगे चित्रों के बीच यह रचना अलग ही नज़र आती है।
