10 मिनट 08 सेकंड

स्वयं उगाकर देखें धान! खेती अनुभव शिक्षा

अनोखे स्कूल जापान के

प्रसारण तिथि 22 मई 2022 उपलब्ध होगा 31 मार्च 2024

जापानी विद्यालयों में पाठ्यक्रम के हिस्से के तौर पर बहुत-से बच्चों को धान उगाने का अनुभव कराया जाता है। पानी से लबालब खेतों में बच्चे अपने हाथों से बुवाई करते हैं। फूलों के खिलने, इत्यादि पर ग़ौर करते हुए फसल की बढ़त पर नज़र रखते हैं और चक्रवाती तूफ़ानों में फसल की सलामती की दुआ करते हैं। बच्चे फसल की कटाई का काम तक करते हैं। अंत में मध्याह्न भोजन में साथियों के संग प्रकृति के वरदान का आनंद लेते हैं। किताबी ज्ञान से अलग, 'अनुभव' से प्राप्त ज्ञान बच्चों के लिए खज़ाना होता है। इस अंक में हिन्दी सेवा की प्रोड्यूसर होरिकोशि युमि प्राथमिक स्कूल में खेती के अपने अनुभवों से हमारा परिचय करवा रही हैं।

photo
photo
हिन्दी विभाग की कार्यक्रम निर्माता, युमि होरिकोशि, बचपन से धान की खेती में मदद करती आयी हैं। यह उनकी सबसे पसंदीदा गतिविधियों में से एक है।
photo
शरद ऋतु में धान की तैयार फसल। स्थान - किजिमादाइरा गाँव, नागानो प्रिफ़ैक्चर।
photo
ग्रीष्म ऋतु में धान की बुवाई का नज़ारा। स्थान - किजिमादाइरा गाँव, नागानो प्रिफ़ैक्चर।

कार्यक्रम की रूपरेखा