सामुराइ योद्धा के मकानों संग चैरी पुष्पों की बहार

पूर्वोत्तर जापान में काकुनोदाते चैरी पुष्प उत्सव जारी है।
चैरी पुष्प निहारने के लिए तोहोकु क्षेत्र में काकुनोदाते लोकप्रिय स्थलों में से एक है। पूर्व सामुराइ निवासों वाली एक सड़क किनारे लगे चैरी के पेड़ पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करते हैं।
यह उत्सव 5 मई तक आयोजित होगा। चैरी के फूल शाम 5:30 बजे से रोशनी में जगमगा उठेंगे।