जापान और दक्षिण कोरिया, द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता बहाल करने की तैयारी कर रहे हैं। इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया के सिलसिलेवार बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के दौरान आपसी सहयोग बढ़ाना है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, युन सोंग-न्योल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जापान यात्रा करेंगे और जापान के प्रधानमंत्री, किशिदा फ़ुमिओ के साथ शिखर वार्ता करेंगे। किसी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की लगभग 4 वर्षों में यह पहली जापान यात्रा होगी।
किशिदा और युन, शिखर सम्मलेन में दोनों देशों के विदेश तथा रक्षा मंत्रालयों के बीच सुरक्षा वार्ता बहाली की पुष्टि कर सकते हैं। बहाली की स्थिति में यह लगभग 5 वर्षों में पहली ऐसी वार्ता होगी।
युद्धकालीन श्रम विवाद और 2018 में एक दक्षिण कोरियाई युद्धपोत द्वारा कथित रूप से जापानी आत्म-रक्षा बल के गश्ती विमान पर रडार से निशाना साधने जैसे कुछ मुद्दों के कारण द्विपक्षीय संबंधों में तनाव की वजह से यह वार्ता रुकी हुई थी।
दोनों पक्ष अपने नेताओं की परस्पर यात्रा बहाल करने पर भी बातचीत कर रहे हैं। ऐसी यात्रा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय में नहीं हुई हैं।