पश्चिमी जापान में मंगलवार को लोगों ने भविष्य की एक संभावित झलक देखी जब एक फ़्लाइंग कार यानि उड़ने वाली गाड़ी ने मध्यवर्ती ओसाका शहर में सार्वजनिक उद्यान से उड़ान भरी। परिवहन मंत्रालय के अनुसार देश में किसी सार्वजनिक स्थल से मानवयुक्त वाहन की यह पहली उड़ान है।
ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में आयोजकों की फ़्लाइंग कार परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की योजना है।
परीक्षण दल में प्रमुख जापानी व्यापार समूह, मारुबेनि भी शामिल था। मारुबेनि, आयोजन में परिवहन सेवा उपलब्ध कराने वाले संचालकों में से एक है।
परीक्षण में प्रयोग किया गया यह विद्युत चालित वाहन ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करता है। अमरीका में बना यह एकल-यात्री वाहन 4.5 मीटर लंबा और 2.4 मीटर ऊँचा है तथा इसका वज़न 221 किलोग्राम है। इसमें 18 नोदक यानि प्रोपेलर हैं।