एनएचके वर्ल्ड > हिन्दी का पहला पन्ना > हिन्दी सेवा का परिचय
हिन्दी सेवा का परिचय
जापान से विदेश सेवा प्रसारण का आरंभ 1935 में हुआ । एक जून 1940 को हिन्दी सेवा ने दुनिया भर के श्रोताओं से जो रिश्ता जोड़ा था, वह कुछ अपरिहार्य कारणों से बीच में बाधित होने के बावजूद आपके स्नेह और सहयोग की डोर से आज भी बँधा है ।
जापान की संस्कृति, खान-पान, ज्ञान-विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, दर्शनीय स्थलों की सैर तथा गीत-संगीत के कार्यक्रमों के माध्यम से आपको जापान के और क़रीब लाने की हमारी कोशिश हमारे-आपके रिश्तों को और मज़बूत बना रही है । आप न सिर्फ़ शॉर्ट वेव रेडियो प्रसारण बल्कि सैटेलाइट रेडियो और इंटरनेट पर मौजूद कार्यक्रमों के ज़रिए भी हमसे जुड़े हुए हैं और हमें यक़ीन है कि आपके प्यारे-प्यारे पत्र हमें हमेशा की तरह मिलते रहेंगे और हमारा-आपका प्यार भरा ये नाता यूँ ही बना रहेगा ।