एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > शब्दावली और प्रश्न > शब्दावली

शब्दावली और प्रश्न

पाठ 6

電話をします देन्वा ओ शिमासु

फ़ोन करना
'देन्वा' का मतलब है “फ़ोन”। 'ओ' कर्म सूचक है। 'शिमासु' का अर्थ है “करना”।
क्रिया के 'मासु'-रूप का इस्तेमाल वर्तमान काल के लिए भी हो सकता है और भविष्यतकाल के लिए भी।

पाठ के शब्द और वाक्याँश

さくら ところでアンナさん。
電話番号は何番ですか。
वैसे आन्ना जी। आपका फ़ोन नम्बर क्या है?
साकुरा तोकोरोदे आन्ना-सान्। देन्वाबान्गोउ वा नान्बान् देसु का?
वैसे आन्ना जी। आपका फ़ोन नम्बर क्या है?
アンナ ええと。080-1234-・・・。 हम्म्म्। शून्य आठ शून्य - एक दो तीन चार - ...
आन्ना एएतो। रेइ हाचि रेइ - इचि नि सान् योन् - ...
हम्म्म्। शून्य आठ शून्य - एक दो तीन चार - ...
さくら ありがとう。
じゃ、今度、電話をしますね。
धन्यवाद। तो फिर, अगली बार फ़ोन करूँगी।
साकुरा आरिगातोउ। जा, कोन्दो, देन्वा ओ शिमासु ने।
धन्यवाद। तो फिर, अगली बार फ़ोन करूँगी।
*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।