एनएचके वर्ल्ड > सरल जापानी > “सरल जापानी” क्या है ?

“सरल जापानी” क्या है ?

“सरल जापानी” -एनएचके वर्ल्ड से जापानी भाषा के 50 पाठों का रेडियो प्रसारण-

जापानी भाषा पाठमाला - “सरल जापानी” एनएचके वर्ल्ड ने उपलब्ध करवाई है । एनएचके वर्ल्ड, एनएचके अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवा है । एनएचके यानी निप्पॉन होसो क्योकाइ (जापान प्रसारण निगम) टेलिविज़न, रेडियो, और इंटरनैट सेवाओं का संचालन करता है । ये सभी सेवाएँ मिलाकर ही बनता है एनएचके वर्ल्ड ।
प्रत्येक पाठ में आप नाट्यरूप में वार्तालाप सुनकर कोई उपयोगी वाक्य सीख सकते हैं । जब तक आप शृँखला के अंत तक पहुँचेंगे, आप 50 उपयोगी वाक्य सीख चुके होंगे !

कहानी की पृष्ठभूमि

हमारी कहानी का नायक वियतनाम से आया 25 वर्षीय कुओन है । वियतनाम में वो बिजली के उपकरण बनाने वाली एक जापानी कंपनी में कार्यरत था । कंपनी के तोक्यो स्थित मुख्यालय में तबादला होने पर कुओन पहली बार जापान आया है । हालाँकि कुओन वियतनाम के एक जापानी भाषा स्कूल में कुछ जापानी सीख कर आया है लेकिन फिर भी उसे चिन्ता है कि वो पर्याप्त जापानी सीख पाया कि नहीं । तोक्यो में कंपनी मुख्यालय में कुओन के सहकर्मी उसकी अगवानी की प्रतीक्षा में हैं ।

मुख्य पात्र
कुओन

कुओन

सातोउ

सातोउ

विभागाध्यक्ष(Bucho)

विभागाध्यक्ष

यामादा

यामादा

ताकाहाशि

ताकाहाशि

पाठ सीखना शुरू करें

जापानी भाषा पाठमाला- “सरल जापानी” की विभिन्न विषयवस्तु

  • साप्ताहिक पाठ
  • जापान की विशिष्टताएँ
  • पीडीएफ़ पाठ्य के साथ दोहराएँ
  • कहानी में सभी संवाद मूल जापानियों ने बोले हैं ।
  • सभी पाठ, जापानी भाषा पढ़ाने वाले विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार किए गए हैं ।
  • एनएचके वर्ल्ड की जापानी भाषा पाठमाला- “सरल जापानी” के उपयोग से आप सुविधाजनक तरीक़े से जापानी भाषा बोलना सीख सकते हैं । आइए, ऑनलाइन जापानी भाषा बोलना सीखिए, एकदम मुफ़्त ।

जानिए कुछ और लाभों के बारे में एनएचके वर्ल्ड से सीखने के लाभ

पाठ सीखना शुरू करें
[निःशुल्क ] पाठमाला डाउनलोड करें (श्रव्य / पाठ्य)

“सरल जापानी” के सम्बन्ध में प्रश्न अथवा प्रतिक्रिया अपनी टिप्पणी दें