एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 5

पाठ 5

वह मेरा ख़ज़ाना है।

आज आन्ना की ट्यूटर साकुरा, छात्रवास में उनके कमरे में आई हैं। वहाँ साकुरा ने कुछ देखा।

पाठ 5 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

सोरे वा वाताशि नो ताकारामोनो देसु

अंश

アンナ 私の部屋はこちらです。どうぞ。 मेरा कमरा इस तरफ़ है। अंदर आइए।
आन्ना वाताशि नो हेया वा कोचिरा देसु। दोउज़ो।
मेरा कमरा इस तरफ़ है। अंदर आइए।
さくら すごい!これは全部マンガ? अरे वाह! ये सब मांगा हैं?
साकुरा सुगोइ! कोरे वा ज़ेन्बु मान्गा?
अरे वाह! ये सब मांगा हैं?
アンナ それは私の宝物です。
私は毎日マンガを読みます。
वह मेरा ख़ज़ाना है।
मैं रोज़ मांगा पढ़ती हूँ।
आन्ना सोरे वा वाताशि नो ताकारामोनो देसु।
वाताशि वा माइनिचि मान्गा ओ योमिमासु।
वह मेरा ख़ज़ाना है।
मैं रोज़ मांगा पढ़ती हूँ।

व्याकरण सीखें

कर्ता वा कर्मक्रिया

आमतौर पर जापानी भाषा के वाक्यों में पहले कर्ता आता है, फिर कर्म और अन्त में आती है क्रिया।
'ओ' कर्म कारक है। यह दर्शाता है कि इससे पहले आने वाले शब्द पर क्रिया के कार्य का प्रभाव पड़ता है।
उदाहरण - वाताशि वा मान्गा ओ योमिमासु। (मैं मांगा पढ़ती हूँ।)

सेन्सेइ से पूछें

क्रिया के नकारात्मक और प्रश्नवाचक रूप बनाने का तरीका
जब क्रिया के अंत में 'मासु' लगा होता है तो उसे क्रिया का 'मासु'-रूप कहते हैं। वाक्य में विनम्र भाव दर्शाने के लिए 'मासु'-रूप का इस्तेमाल होता है। क्रिया के 'मासु'-रूप का नकारात्मक रूप बनाने के लिए 'मासु' की जगह लगाते हैं 'मासेन्'। तो 'योमिमासु' (पढ़ना) का नकारात्मक रूप हुआ 'योमिमासेन्'।

शब्दों की पोटली

किताब पढ़ना
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

साकुरा जी को शायद लगा होगा कि मैं सिर्फ़ मांगा कॉमिक्स ही पढ़ती रहती हूँ। लेकिन मेरे लिए तो मांगा भी जापानी भाषा सीखने की बढ़िया पाठ्यपुस्तकें हैं।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।