एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 40

पाठ 40

तेज़ सिरदर्द हो रहा है।

आन्ना को सर्दी लग गई है और वह अपने कमरे में लेटी हुई हैं। छात्रावास प्रभारी उनका हाल चाल पूछने आई हैं।

पाठ 40 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

आतामा गा ज़ुकिज़ुकि शिमासु

अंश

寮母 おかゆですよ。
体調は、どう?
यह लो माँड़ वाले चावल।
तबीयत कैसी है?
छात्रावास प्रभारी ओकायु देसु यो।
ताइचोउ वा, दोउ?
यह लो माँड़ वाले चावल। तबीयत कैसी है?
アンナ 頭がずきずきします。 तेज़ सिरदर्द हो रहा है।
आन्ना आतामा गा ज़ुकिज़ुकि शिमासु।
तेज़ सिरदर्द हो रहा है।
寮母 そう。欲しいものがあったら、言ってね。 अच्छा। किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो बताना।
छात्रावास प्रभारी सोउ। होशिइ मोनो गा आत्तारा, इत्ते ने।
अच्छा। किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो बताना।

व्याकरण सीखें

किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करने वाले शब्द + 'शिमासु'

'ज़ुकिज़ुकि' का इस्तेमाल यह बताने के लिए करते हैं कि सिर दर्द से फटा जा रहा है। इस शब्द के बाद, क्रिया 'शिमासु' यानी “करना” लगाकर, इसे क्रिया बना सकते हैं।
उदाहरण - ज़ुकिज़ुकि शिमासु (तेज़ सिरदर्द हो रहा है।)

सेन्सेइ से पूछें

क्रियाओं के तीन समूह
जापानी भाषा में क्रियाएँ तीन समूहों में बँटी हुई हैं और हर समूह में क्रिया के रूप बदलने के अलग नियम हैं।

शब्दों की पोटली

सर्दी लगना / उलटी आना
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

जापान में जब किसी की भूख मर जाती है तब उसे 'ओकायु' खिलाते हैं। बहुत से लोग कद्दूकस किया हुआ सेब भी खाते हैं। दोनों चीज़ें आसानी से पच जाती हैं और पेट के लिए अच्छी हैं।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।