एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 38

पाठ 38

जी, समझ गया।

आज जब आन्ना सुबह उठीं, तो उन्हें बुख़ार था। इसलिए वह छात्रावास प्रभारी के साथ टैक्सी में अस्पताल जा रही हैं।

पाठ 38 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

काशिकोमारिमाशिता

अंश

寮母 市民病院までお願いします。 सरकारी अस्पताल तक ले चलिए।
छात्रावास प्रभारी शिमिन् ब्योउइन् मादे ओनेगाइ शिमासु।
सरकारी अस्पताल तक ले चलिए।
運転手 かしこまりました。 जी, समझ गया।
टैक्सी चालक काशिकोमारिमाशिता।
जी, समझ गया।
寮母 まっすぐ行って、3つ目の信号を左に曲がってください。 कृपया सीधे चलिए और तीसरी लाल बत्ती से बाएँ मोड़ लीजिए।
छात्रावास प्रभारी मास्सुगु इत्ते, मित्त्सु मे नो शिन्गोउ ओ हिदारि नि मागात्ते कुदासाइ।
कृपया सीधे चलिए और तीसरी लाल बत्ती से बाएँ मोड़ लीजिए।

व्याकरण सीखें

क्रिया का आदरसूचक रूप

उम्र या पद में अपने से बड़े व्यक्ति या किसी अनजान व्यक्ति से बात करते समय आदरसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
“सेन्सेइ से पूछें” में देखें।

सेन्सेइ से पूछें

क्रिया का आदरसूचक रूप
उम्र या पद में अपने से बड़े व्यक्ति या किसी अनजान व्यक्ति से बात करते समय आदरसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों से आप आमतौर पर अनौपचारिक तरीक़े से बात करते हैं, उनसे भी मीटिंग जैसे औपचारिक माहौल में बात करते समय आदरसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि बातचीत कहाँ और कैसे माहौल में हो रही है।

शब्दों की पोटली

नियंत्रण न होना
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

जापान में टैक्सी के दरवाज़े यात्री नहीं खोलते। उन्हें टैक्सी चालक खोलते - बंद करते हैं। ख़ुद खोलने लगो तो टोक देते हैं। इस बात का ध्यान रखना होगा।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।