एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 33

पाठ 33

यह आपको दे दूँगा।

आन्ना, अपनी ट्यूटर साकुरा के चचेरे भाई केन्ता के साथ, उनके विश्वविद्यालय का उत्सव देखने आई हैं। दोनों, फ़ोटोग्राफ़ी क्लब की तस्वीरों की प्रदर्शनी देख रहे हैं।

पाठ 33 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

आन्ना-सान् नि आगेमासु

अंश

健太 これは、僕が富士山で撮った写真です。 यह, वह तस्वीर है जो मैंने फ़ुजि पर्वत पर खींची थी।
केन्ता कोरे वा, बोकु गा फ़ुजिसान् दे तोत्ता शाशिन् देसु।
यह, वह तस्वीर है जो मैंने फ़ुजि पर्वत पर खींची थी।
アンナ あっ、私だ。 अरे, यह तो मैं हूँ।
आन्ना आ, वाताशि दा।
अरे, यह तो मैं हूँ।
健太 驚いた?
あとで、アンナさんにあげます。
हैरान हो गईं?
बाद में, यह आपको दे दूँगा।
केन्ता ओदोरोइता?
आतोदे, आन्ना-सान् नि आगेमासु।
हैरान हो गईं? बाद में, यह आपको दे दूँगा।
アンナ 写真をくれるんですか。うれしいです。 तस्वीर मुझे देंगे? खुशी हुई।
आन्ना शाशिन् ओ कुरेरु न् देसु का? उरेशिइ देसु।
तस्वीर मुझे देंगे? खुशी हुई।

व्याकरण सीखें

'आगेमासु' और 'कुरेमासु'

क्रिया “देने” के जापानी शब्द का चयन इस बात पर निर्भर करता है कि वाक्य देने वाले के नज़रिये से बोला जा रहा है या पाने वाले के।
जब बोलने वाला, सुनने वाले को कुछ देता है तो वह क्रिया 'आगेमासु' यानी “देना” का इस्तेमाल करता है। जब कोई, बोलने वाले को कुछ देता है, तब क्रिया 'कुरेमासु' यानी “देना” का इस्तेमाल होता है।
“सेन्सेइ से पूछें” में देखें।

सेन्सेइ से पूछें

'आगेमासु' और 'कुरेमासु' का अंतर
जापानी भाषा में, “देना” की क्रिया का चयन इस बात पर निर्भर करता है कि वाक्य देने वाले के नज़रिये से बोला जा रहा है या पाने वाले के।

शब्दों की पोटली

मुस्कान
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

विश्वविद्यालय के उत्सव में, विद्यार्थियों ने खाने-पीने की छोटी-छोटी दुकानें लगाईं थीं। वहाँ मैंने 'याकिसोबा' खाकर देखा। जापान में शरद ॠतु को ‘कला, खेल-कूद और खाने-पीने का मौसम’ कहा जाता है और इस मौसम में बहुत सारे आयोजन भी होते हैं। कितना अच्छा मौसम है!

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।