एनएचके वर्ल्ड > सरल जापानी > सीखें जापानी भाषा ऑनलाइन > पाठ 31 फिर करके देखता हूँ ।

सीखें जापानी भाषा ऑनलाइन पाठ 31 फिर करके देखता हूँ ।

कुओन को अपना सुझाव मीटिंग में सबके सामने रखना है । मीटिंग से पहले विभागाध्यक्ष दे रहे हैं अपनी सलाह ।

ऑडियो नई विंडो में चलाएँ

सभी 50 पाठों का पाठ्य संस्करण डाउनलोड करें (PDF)

प्रमुख वाक्य: मोउ इचिदो यात्ते मिमासु

आलेख
部長さっきの資料、グラフをつけたらどうかな?
そうすれば、見やすくなると思いますよ。
अभी वाली रिपोर्ट में, ग्राफ़ भी हो तो कैसा रहेगा ?
ऐसा करने से रिपोर्ट देखने में आसान हो जाएगी ।
विभागाध्यक्षसाक्कि-नो शिर्योउ, गुराफ़ु-ओ त्सुकेतारा दोउ काना ?
सोउ सुरेबा, मियासुकु नारु-तो ओमोइमासु-यो ।
クオンわかりました。
もう一度やってみます。
समझ गया ।
फिर करके देखता हूँ ।
कुओनवाकारिमाशिता ।
मोउ इचिदो यात्ते मिमासु ।

जापान की विशिष्टताएँ (じょうたつのコツ)

आप जानते ही हैं जापान में लोग रेलगाड़ियों में लम्बा सफ़र तय करते हैं । समय बिताने के लिए लोग क्या करते होंगे ? एक निजी अनुसंधान कम्पनी ने 2010 में एक सर्वेक्षण किया जिससे पता चला कि अधिकतर पुरुष मांगा या दूसरी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं । दूसरे स्थान पर था रेलगाड़ी में लगे विज्ञापन पढ़ना । कुछ लोग बाहर का दृश्य देखते हैं तो कुछ "सोच-विचार" करते हैं ।
महिलाओं का कहना था के वे या तो मोबाइल फ़ोन से मैसेज करके या गेम खेल कर समय बिताती हैं या फिर किताब पढ़कर या संगीत सुनकर । महिलाएँ हों या पुरुष, ट्रेन में नींद पूरी करने वाले भी बहुत से लोग हैं ।
बहुत कम लोगों ने कहा कि वे किसी से बात करते हैं । दरअसल जापान में तो अक्सर रेलगाड़ी में उद्घोषणाओं के अलावा और कोई बात सुनाई ही नहीं देती । भरी रेलगाड़ी में अगर कोई अचानक ज़ोर से फ़ोन पर बात करने लगे तो कई लोग उसे घूरने लगते हैं ।


Source : L-NET CO.,LTD.

पाठों की सूची:हर सप्ताह नया

भूमिका

परखें आपने क्या सीखा

तलाशें विषयों के आधार पर

  • सलाह, सुझाव, और अनुरोध
  • निर्देश और स्पष्टीकरण के लिए निवेदन
  • कहावतें और मुहावरे
  • परिदृश्य बताना
  • अपनी राय देना
  • अभिवादन
  • विनम्र अभिव्यक्तियाँ
  • प्रत्युत्तर
  • अपना परिचय
  • ख़रीदारी
[निःशुल्क ] पाठमाला डाउनलोड करें (श्रव्य / पाठ्य)

“सरल जापानी” के सम्बन्ध में प्रश्न अथवा प्रतिक्रिया अपनी टिप्पणी दें