एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 25

पाठ 25

मेज़ के नीचे घुस जाइए।

आन्ना प्रोफ़ेसर सुज़ुकि की जापानी भाषा की कक्षा में पढ़ाई कर रही थीं कि अचानक इमारत हिलने लगी।

पाठ 25 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

त्सुकुए नो शिता नि हाइरे

अंश

先生 地震だ。みんな、落ち着いて。
机の下に入れ。
भूकम्प आ रहा है। सब लोग, धीरज रखिए। मेज़ के नीचे घुस जाइए।
प्रोफ़ेसर जिशिन् दा। मिन्ना, ओचित्सुइते।
त्सुकुए नो शिता नि हाइरे।
भूकम्प आ रहा है। सब लोग, धीरज रखिए। मेज़ के नीचे घुस जाइए।
先生 揺れは収まったようだ。 शायद झटका आना बंद हो गया है।
प्रोफ़ेसर युरे वा ओसामात्ता योउ दा।
शायद झटका आना बंद हो गया है।
アンナ びっくりした。日本は本当に地震が多いですね。 डर गई। जापान में सचमुच भूकम्प बहुत आते हैं न?
आन्ना बिक्कुरि शिता। निहोन् वा होन्तोउ नि जिशिन् गा ओओइ देसु ने।
डर गई। जापान में सचमुच भूकम्प बहुत आते हैं न?

व्याकरण सीखें

योउ दा / योउ देसु

'योउ दा', 'योउ देसु' का अनौपचारिक रूप है। यह दर्शाता है कि किसी ने स्थिति का आकलन किया है और हालात के बारे में अपनी कुछ राय बनाई है।
'योउ दा' के पहले क्रिया के 'मासु'-रूप का इस्तेमाल नहीं हो सकता।
उदाहरण - युरे वा ओसामात्ता योउ दा। (शायद झटका आना बंद हो गया है।)

* 'ओसामात्ता' = 'ओसामारिमासु' (बंद होना) का 'ता'-रूप

कारक 'वा' और 'गा' का अंतर

'वा' : विषय दर्शाने का कारक
'गा' : कर्ता दर्शाने का कारक

'वा' यह बताता है कि उससे पहले आने वाली संज्ञा के बारे में इस वाक्य में बात की जा रही है।
जबकि 'गा' बताता है कि उससे पहले आने वाली संज्ञा का वर्णन वाक्य में आगे आने वाला है।
उदाहरण - ज़ोउ वा हाना गा नागाइ। (हाथियों की सूँड लम्बी होती है।)

सेन्सेइ से पूछें

क्रिया का आदेशात्मक रूप
क्रिया के 'मासु'-रूप से आदेशात्मक रूप बनाने का तरीक़ा सीखें। पहले बात करते हैं उन क्रियाओं की, जिनमें 'मासु' से पहले 'ए' की ध्वनि वाला अक्षर आता है। इन क्रियाओं का आदेशात्मक रूप बनाने के लिए अन्त के 'मासु' को बदलें 'रो' में। जैसे, क्रिया 'ताबेमासु' यानी “खाना” का आदेशात्मक रूप है 'ताबेरो' यानी “खाओ”।

शब्दों की पोटली

कम्पन
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

भूकम्प के समय, पहले रेडियो या टेलिविज़न से जानकारी हासिल करना बहुत ज़रूरी है।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।