एनएचके वर्ल्ड > सरल जापानी > सीखें जापानी भाषा ऑनलाइन > पाठ 20 स्वागत है !

सीखें जापानी भाषा ऑनलाइन पाठ 20 स्वागत है !

कुओन अपने सहयोगियों के साथ आकिहाबारा में पर्सनल कम्प्युटर ख़रीदने आए हैं ।

ऑडियो नई विंडो में चलाएँ

सभी 50 पाठों का पाठ्य संस्करण डाउनलोड करें (PDF)

प्रमुख वाक्य: इराश्शाइमासे

आलेख
店員いらっしゃいませ!
ただいまセール中です!
स्वागत है !
अभी सेल चल रही है !
दुकान कर्मचारीइराश्शाइमासे !
तादाइमा सेएरु-चुउ देसु !
山田今日買うのはパソコンだけ?
आज सिर्फ़ पर्सनल कम्प्यूटर ही ख़रीदना है ?
यामादाक्योउ काउ-नो-वा पासोकोन् दाके ?
クオンいや、テレビとか電子レンジとか色々
買おうと思っています。
नहीं, सोच रहा हूँ, टीवी, माइक्रोवेव अवन वगैरह भी ख़रीद लूँ ।
कुओन इया, तेरेबि तोका देन्शि-रेञ्जि तोका इरोइरो काओउ-तो ओमोत्ते इमासु ।
佐藤おっ、安い!このテレビ。
ओ... सस्ता है, ये टीवी !
सातोउओ, यासुइ ! कोनो तेरेबि ।

जापान की विशिष्टताएँ (じょうたつのコツ)

जापान में प्राचीन समय से तीन राजसी प्रतीक माने जाते हैं - तलवार, दर्पण और रत्न । ये चीज़ें किसी ज़माने में जन साधारण की पहुँच से बाहर हुआ करती थीं इसलिए इन्हें “तीन पावन निधियाँ” कहा जाता था ।
पचास के दशक में, जब टेलीविज़न, फ़्रिज और कपड़े धोने की मशीनों का चलन कम था, तब इन्हें ठाट-बाट का प्रतीक माना गया और ये तीन उपकरण “तीन पावन निधियाँ” कहलाने लगे ।
आज तो घर-घर में नवीनतम उपकरण देखे जा सकते हैं । आज ये नाम किन तीन चीज़ों को दिया जाए ? शायद फ़्लैट टेलीविज़न या डिजिटल कैमरा को । लेकिन बाज़ार में रोज़ इस पदवी के नए दावेदार आ जाते हैं । आपको क्या लगता है, 21वीं शताब्दी की “तीन पावन निधियाँ” क्या होंगी ?

पाठों की सूची:हर सप्ताह नया

भूमिका

परखें आपने क्या सीखा

तलाशें विषयों के आधार पर

  • सलाह, सुझाव, और अनुरोध
  • निर्देश और स्पष्टीकरण के लिए निवेदन
  • कहावतें और मुहावरे
  • परिदृश्य बताना
  • अपनी राय देना
  • अभिवादन
  • विनम्र अभिव्यक्तियाँ
  • प्रत्युत्तर
  • अपना परिचय
  • ख़रीदारी
[निःशुल्क ] पाठमाला डाउनलोड करें (श्रव्य / पाठ्य)

“सरल जापानी” के सम्बन्ध में प्रश्न अथवा प्रतिक्रिया अपनी टिप्पणी दें