एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 16

पाठ 16

सीढ़ियों से ऊपर जाकर, दाईं तरफ़ जाइए।

आन्ना, अपने दोस्तों के साथ शिन्जुकु में किताबों की एक दुकान में आई हैं। आन्ना ने एक दुकान कर्मी से पूछा कि मांगा कॉमिक्स कहाँ रखे हैं।

पाठ 16 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

काइदान् ओ आगात्ते, मिगि नि इत्ते कुदासाइ

अंश

店員 いらっしゃいませ。 आइए।
दुकान कर्मी इराश्शाइमासे।
आइए।
アンナ あのう、マンガ売り場はどこですか。 माफ़ कीजिए, मांगा वाला हिस्सा कहाँ है?
आन्ना आनोउ, मान्गा उरिबा वा दोको देसु का?
माफ़ कीजिए, मांगा वाला हिस्सा कहाँ है?
店員 2階です。階段を上がって、右に行ってください。 दूसरी मंज़िल पर है। सीढ़ियों से ऊपर जाकर, दाईं तरफ़ जाइए।
दुकान कर्मी निकाइ देसु। काइदान् ओ आगात्ते, मिगि नि इत्ते कुदासाइ।
दूसरी मंज़िल पर है। सीढ़ियों से ऊपर जाकर, दाईं तरफ़ जाइए।

व्याकरण सीखें

क्रिया के 'ते'-रूप से वाक्य जोड़ें

क्रिया के 'ते'-रूप का उपयोग करके, एक के बाद एक होने वाली क्रियाओं को जोड़ सकते हैं।
उदाहरण - काइदान् ओ आगारिमासु। (सीढ़ियों से ऊपर जाना।)
+ मिगि नि इत्ते कुदासाइ। (दाईं तरफ़ जाइए।)
= काइदान् ओ आगात्ते, मिगि नि इत्ते कुदासाइ। (सीढ़ियों से ऊपर जाकर, दाईं तरफ़ जाइए।)

सेन्सेइ से पूछें

कारक 'नि' का इस्तेमाल करने का तरीक़ा
जब वाक्य के अंत में उपस्थिति बताने वाली क्रिया लगती है, जैसे कि क्रिया 'इमासु' यानी “होना”, तब कारक 'नि' वह जगह दर्शाता है जहाँ कोई व्यक्ति या जीव-जन्तु उपस्थित है। जैसे, 'वाताशि वा एकि नि इमासु' यानी “मैं स्टेशन में हूँ”।

शब्दों की पोटली

तोन् तोन्
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

जापान के दुकान कर्मी बहुत अच्छे होते हैं। हमेशा प्यार से बात करते हैं। जब मैं बिना कुछ ख़रीदे दुकान से चली आती हूँ, तब भी वे “धन्यवाद” कहते हैं।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।