एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > "संग सीखें जापानी" का उपयोग कैसे करें

"संग सीखें जापानी" का उपयोग कैसे करें

"संग सीखें जापानी" में कुल मिलाकर 48 पाठ हैं जिनकी मदद से आप प्रारम्भिक जापानी भाषा सीख सकते हैं। इस वैबसाइट के ज़रिये पाठ सीखने का एक उदाहरण नीचे दिया गया है।

1.
हर पाठ एक ऑडियो क्लिप पर आधारित है। पहले, हर पाठ के पन्ने में ऑडियो बटन 1 पर टैप या क्लिक करें जिस पर पाठ संख्या लिखी होगी, और फिर, पूरा पाठ सुनें। 10 मिनट के क्लिप में आप उस पाठ में इस्तेमाल किए गए वाक्यांशों के अर्थ और व्याकरण की विशेषताएँ जान सकते हैं। व्याकरण समझना ख़ास तौर से ज़रूरी है, इसलिए पाठ तब तक बार बार सुनें जब तक आप व्याकरण अच्छी तरह न समझ लें।
2.
<अंश> में "पूरा अंश सुनें" बटन 2 दबाएँ और पाठ की पूरी कहानी जितनी बार चाहें सुनें। अगर आप तस्वीर 3 पर टैप या क्लिक करेंगे तो अंश सुनने के साथ-साथ, आप किरदारों के चित्र भी देख सकेंगे।
3.
<अंश> में वाक्य के साथ बने स्पीकर की तस्वीर 4 पर टैप या क्लिक करके आप हर वाक्य को सुनकर, किरदारों के पीछे-पीछे दोहराते हुए, उसे बोलने का अभ्यास कर सकते हैं। पहले सिर्फ़ वही हिस्से दोहराएँ जो आप बोल सकते हों और धीरे-धीरे सारे वाक्यों का अभ्यास करें।
4.
जब आप थोड़े अभ्यस्त हो जाएँ, तो पूरा ऑडियो सुनते हुए, हर वाक्य के साथ-साथ उसी गति से बोलने का प्रयास करें। ऐसा करने के लिए ऑडियो ख़त्म होने से पहले ही बोलना शुरू कर दें।

बाद में, अगर आप ये हिस्से दोहराएँगे तो आपको पाठ और अच्छी तरह समझने में मदद मिलेगी।

अंश अंश
[अंश] 5
यहाँ <अंश> के सभी वाक्य, ऑडियो तथा अनुवाद के साथ उपलब्ध है। आप पूरा <अंश> एक बार में भी सुन सकते हैं या एक-एक वाक्य करके सुन सकते हैं। बार-बार सुनें और याद कर लें। इससे आपको पाठ अच्छी तरह समझने और ठीक उच्चारण करने में मदद मिलेगी।
व्याकरण सीखें
[व्याकरण सीखें] 6
पाठ की ऑडियो में सिखाया गया व्याकरण, यहाँ एक जगह दिया गया है।
सेन्सेइ से पूछें
[सेन्सेइ से पूछें] 7
पाठमाला की सूपरवाइज़र, सहायक प्रोफ़ेसर आकाने तोकुनागा, जापानी भाषा की विशेषताओं के बारे में बता रही हैं।
[शब्दों की पोटली] 8
ऑडियो और तस्वीरों की मदद से ऐसे शब्द सीखें जो किसी आवाज़, ध्वनि, व्यक्ति या चीज़ का अनुकरण करते हैं।
[जापानी वर्णमालाएँ] 9
जापानी लिपियों में से दो, "हिरागाना" और "काताकाना" के बारे में जानें।
[शब्दावली और प्रश्न] 10
यहाँ पाठ में सिखाए गए मुख्य शब्द और वाक्यांश दिए हुए हैं। एक प्रश्नोत्तरी भी है जिससे आप यह परख सकते हैं कि आप शब्दों के अर्थ सीख गए हैं या नहीं।
[आन्ना के ट्वीट] 11
कहानी की मुख्य पात्र आन्ना, अपनी भावनाओं, जापान में देखी नई बातों और नए अनुभवों के बारे में ट्वीट करती हैं।
*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।